सूत्र और स्टाफ की परिभाषा दीजिए। | ‘सूत्र’ तथा ‘स्टाफ’ में अन्तर-
आधुनिक काल में राज्य में प्रशासकीय कार्यों तथा उत्तरदायित्वों में निरन्तर वृद्धि हो रही। मुख्य कार्यपालिका इन सभी कार्यों को अकेले करने में असमर्थ होती है ; अत : उसे अपनी सहायता के लिए एक सहायक मण्डल की व्यवस्था करनी पड़ती है। इस मण्डल के दो प्रमुख रूप अथवा शाखाएँ होती हैं –
सूत्र (Line) अभिकरण –
लाइन तथा स्टाफ की अवधारणा को सैनिक प्रशासन लिया गया है। सूत्र इकाई में उन पदाधिकारियों को सम्मिलित किया जाता है जो युद्ध के मैदान में आदेश देते हैं , सेना का नेतृत्व तथा संचालन करते हैं ; जैसे जनरल , ब्रिगेडियर , कर्नल आदि।
यह अभिकरण प्रशासनिक कार्यों का सम्पादन करता है तथा यह नीतियों को कार्यान्वित करने का प्रमुख कार्य करता है। दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि प्रशासन में कार्य जिस अभिकरण द्वारा सम्पन्न किए जाते हैं उसे सूत्र अभिकरण कहा जाता है।
स्टाफ अथवा परामर्शदात्री अभिकरण –
स्टाफ अभिकरण का कार्य परामर्श देने तथा सहायता करने का है। स्टाफ अभिकरण मुख्य कार्यपालिका के व्यक्तित्व का विस्तृत रूप जिसका अर्थ है योजनाओं के निर्माण और उनके संचालन में उसकी सहायता करने वाले अधिक कान , अधिक आँखें तथा अधिक हाथ।
इन्हें भी पढ़ें:- क्षेत्रवाद क्या है? | क्षेत्रवाद का उद्देश्य?
स्टाफ अभिकरण परामर्श देता है तथा सहायता करता है ‘ स्टाफ ‘ शब्द का अर्थ छड़ी है जिसे केवल सहायता के लिए काम में लाया जाता है। छड़ी स्वयं कार्य मुख्य में गतिशील नहीं होती है वरन् वह केवल सहारा – मात्र होती है। इसी प्रकार स्टाफ का प्रमुख अधिव कार्यपालिका को सूचनाएँ प्रदान करना तथा उसके कार्यों में सहायता करना है।
‘सूत्र’ तथा ‘स्टाफ’ में अन्तर-
- सूत्र इकाइयों का सम्बन्ध कार्यों का सम्पादन करने से है तथा स्टाफ का सम्बन्ध परामर्श देने तथा नियोजन से है।
- सूत्र कार्य को सम्पन्न करता है तथा स्टाफ कार्य के मार्ग की कठिनाइयों को दूर करता है।
- सूत्र अभिकरण का कार्य लक्ष्य को प्राप्त करने से है तथा स्टाफ का कर्त्तव्य सूत्र को लक्ष्य प्राप्त करने के योग्य बनाने से है।
- स्टाफ का कार्य केवल परामर्श देना है , मुख्य प्रबन्धक चाहे उसको स्वीकार करे या नहीं।
- सूत्र के कार्य प्राथमिक रूप में होते हैं जिनके लिए सरकार का अस्तित्व होता है तथा स्टाफ का कार्य विभागों की सार्थकता को बनाए रखने से है।
- सूत्र अधिकारी और सूत्र इकाइयाँ आदेश देने का कार्य करती हैं परन्तु स्टाफ अधिकारी केवल परामर्श देते हैं तथा सहायता करते हैं।
- ऐल्विन ब्राउन ने दोनों का अन्तर करते हुए लिखा है- “ अधिकांश संगठनों में दो क्रम पाए जाते हैं एक तो सूत्र जो कार्य का निष्पादन करता है तथा दूसरा स्टाफ जो योजनाएँ बनाता है तथा आकस्मिक सेवाएँ प्रदान करता है।”
- सूत्र क्रियात्मक है , स्टाफ संस्थागत है।
Recommended
-
सूखा क्या है? | सूखे से क्या अभिप्राय है?
-
एनसीईआरटी कक्षा 10 गणित अध्याय 1 के प्रश्न-उत्तर | वास्तविक संख्याएँ | प्रश्नावली 1.1
-
जर्मनी का एकीकरण कब और कैसे हुआ?
-
चिपको आंदोलन से क्या आशय है?
-
गणित के सूत्र class 8th (maths formulas class 8)
-
#3 हिन्दी कथा साहित्य ( उपन्यास और कहानी ) व्याख्याएँ : ‘सुखदा’ B.A-1st Year, Hindi-2