सूखा किसे कहते हैं? | Sukha kise kahte hai
सुखा एक प्राकृतिक आपदा है। इसमें कृषि, पशुपालन तथा मनुष्य की सामान्य जल आवश्यकताओं पूरा करने के लिए भी जल का भाव उत्पन्न हो जाता है। अगर मौसम विज्ञान की सरल शब्दावली में कहे दो दीर्घकालीन औसत के आधार पर किसी स्थान पर 90% से कम वर्षा होना सूखा की स्थिति माना जाता है।
सूखा पड़ने के कारण? | Sukha padne ke karan
- सूखे का सबसे प्रमुख कारण वर्षा ना होना है। वर्षा ना होने के पीछे विभिन्न भौतिक दशाएं, जलवायु परिवर्तन महत्वपूर्ण कारण है।
- वन जलवायु को संतुलित रखते हैं। तथा वर्षा के लिए अनुकूल दवाएं उत्पन्न करते हैं।
- भूमिगत जल का यदि अत्याधिक दोहन किया जाता है। कुएं तथा अन्य भूमिगत जल स्रोत सूख जाते हैं।
- वैज्ञानिक का मत है कि पृथ्वी तापन ग्लोबल वार्मिंग में वृद्धि भी सूखे के लिए उत्तरदाई है।
सूखे के कारण उत्पन्न प्रभाव? | Sukha ka prabhav
- सूखा पड़ने पर कृषि उपजे नष्ट होने लगती है, जिससे भोजन की कमी हो जाती है।
- सूखा पड़ने से पशुओं के लिए चारे की कमी हो जाती है, कभी-कभी चारे की कमी के कारण पशुओं की मृत्यु भी हो जाती है।
- लंबी अवधि तक सूखा पड़ने पर दुर्भिक्ष जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे भुखमरी के कारण व्यापक रूप में मानव एवं पशुओं की मृत्यु होने लगती है।
- सूखे के कारण लोग अपने मूल स्थान से पलायन करने लगते हैं इसलिए अन्य क्षेत्रों में जनसंख्या असंतुलन की समस्या उत्पन्न होने लगती है।

बाढ़ किसे कहते हैं? | Bad kise kahate hain
बाढ़ का सामना अर्थ किसी क्षेत्र में लगातार वर्षा होने या नदियों का जल फैल जाने से समीपवर्ती क्षेत्र का जलमग्न होना है। बाढ़ मुख्यता वर्षा ऋतु में आती है।
बाढ़ आने के प्रमुख कारण? | Baad aane ke karan
- किसी क्षेत्र में लगातार अत्यधिक मानसून या चक्रवाती वर्षा के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो जाती है। बढ़ा हुआ जलस्तर नदियों के तटबंध को तोड़कर निकटवर्ती क्षेत्र को जलमग्न कर देता है। अतः अत्याधिक वर्षा बाढ़ का प्रमुख कारण है।
- पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं अधिक होने से नदियों का जल प्रवाह मार्ग अवरुद्ध हो जाने से भी बाढ़ आ जाती है।
- नदी के ऊपरी भाग में बड़ी मात्रा में वनों का विनाश भी बाढ़ आने का एक प्रमुख कारण है।
- मैदानी क्षेत्रों में अनियोजित नगरीकरण तथा मानव का विवेकपूर्ण भूमि उपयोग बाढ़ का प्रमुख कारण है।
बाढ़ और सूखा क्या हैं?
बाढ़ पानी का अतिप्रवाह है, जबकि सूखा लंबे समय तक पानी की कमी है।
भारत में बाढ़ और सूखे के क्या कारण हैं?
आवश्यकता से अधिक पानी बाढ़ का कारण बन सकता है और दूसरी ओर पानी की कमी सूखे का कारण बन सकती है। जल असंतुलन के कारण बाढ़ और सूखा अत्यधिक नकारात्मक स्थितियाँ हैं। हालांकि इन आपदाओं में मुख्य रूप से प्राकृतिक रूप से पर्याप्त मानवीय हस्तक्षेप होता है जो प्रभाव को ट्रिगर करता है।
भारत के किस भाग में बाढ़ और सूखे की अधिक संभावना है?
बाढ़ संभावित क्षेत्रों में पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब शामिल हैं। सूखा संभावित क्षेत्र:- महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़।