नमस्कार दोस्तों आज की इस लेख में हम आपको बताएंगे मानव नेत्र किसे कहते हैं? मानव नेत्र के कुछ महत्वपूर्ण भाग और मानव नेत्र की दोष व उपाय हम आपको इस लेख में पूरी जानकारी देने वाले है। चलिए जानते हैं मानव नेत्र किसे कहते हैं?
नेत्र मानव के शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो हमें अद्भुत संसार तथा चारों और के रंगों को देखने योग्य बनाता है और किसी वस्तु के रंग को पहचानने योग्य बनाता है तो इसे नेत्र कहते हैं। अद्भुत संसार तथा हमारे चारों ओर के रंगों को देखने योग्य बनाता है। हमें किसी भी वस्तु को उनकी गंध,स्वाद उनके द्वारा उत्पन्न ध्वनि की मदद से हम कुछ सीमा तक पहचान सकते हैं और हम आंखों को बंद करके किसी भी वस्तुओं के रंग की पहचान करना संभव नहीं है।
मानव नेत्र के कुछ महत्वपूर्ण भाग व कार्य
- स्वच्छ मंडल-प्रकाश की एक पतली झिल्ली से होकर नेत्र में प्रवेश करता है तो इसे झिल्ली को स्वच्छ मंडल कहते हैं।
- कार्य- स्वच्छ मंडल परितारिका तथा नेत्रोद को ढ़कने का कार्य करता है।
- पुतली- यह आँख के शीशे का काम करती है जिसके द्वारा रोशनी आंखें अंदर प्रवेश करती है यह पुतली के आकार को नियंत्रित करता है। आंखों में प्रकाश आने देने के लिए पुतली का आकार बदल जाता है। पुतली पारदर्शी होती है। पुतली की परतों का खराब होने पर दिखाई देना बंद हो जाता है।
- कार्य- पुतली का कार्य आंखों में प्रकाश को प्रवेश करने की अनुमति देना होता है।
- परितारिक- परितारिक कार्निया के पीछे स्थित होता है। परितारिक के द्वारा रोशनी आँख के अंदर जाती है।
- कार्य- परितारिक का काम आंख के तारे के व्यास नियंत्रित करना है।
- रेटिना- आंख के पिछले पर्दे को रेटिना कहा जाता है मानव रेटिना पचास लाख शंकु रिसेप्टर्स से बने होते होते हैं। लगभग रेटिना 0.5 मिमी मोटी होती है।
- कार्य- जब कॉर्निया पर लगातार अपवर्तन होता है तब रेटिना पर छवि का निर्माण होता है।
मानव नेत्र के कितने दोष होते हैं?
मानव नेत्र के दो दोष होते हैं- निकट दृष्टि दोष और दीर्घ दृष्टि दोष
- निकट दृष्टि दोष- यह वह दोष है जिसमें हमें आस-पास की वस्तुएं साफ दिखाई देती है और दूर की वस्तुएं साफ नहीं दिखाई देती है।इस दोष में Image रेटिना से पहले बन जाती है जिस कारण हमें दूर की वस्तुएं साफ नहीं दिखाई देती है। निकट दृष्टि दोष के उपाय- जब हमें निकट दृष्टि दोष हो जाता है तो हमें अवतल लेंस लगाना चाहिए जिस कारण Image रेटिना पर बनेगी जिससे हमें दूर की वस्तुएं भी साफ दिखाई देने लगेगी।
- दीर्घ दृष्टि दोष – यह वह दोष है जिसमें हमें दूर की वस्तुएं साफ दिखाई देती है और पास की वस्तुएं हमें साफ नहीं दिखाई देती है क्योंकि दीर्घ दृष्टि दोष में Image रेटिना के पीछे बनती है जिस कारण पास वस्तुएं साफ नहीं दिखाई देती है।
- दीर्घ दृष्टि दोष के उपाय- जब हमें दीर्घ दृष्टि दोष हो जाती है तो हमें उत्तल लेंस लगाना चाहिए। जिस कारण Image रेटिना पर बनेगी जिस से हमे पास की वस्तुएं साफ दिखाई देने लग जाती है।