लोकतंत्र क्या है। अर्थ | परिभाषाएं | प्रकार | आवश्यकताएं?
लोकतंत्र एक ऐसी शासन प्रणाली है। जिसके अंतर्गत जनता अपनी स्वेच्छा से निर्वाचन में आए हुए किसी भी उम्मीदवार को मत देकर अपना प्रतिनिधित्व चुन सकती है। तथा उसे विधायक का सदस्य भी बना सकती है।
लोकतंत्र का अर्थ?
जनता का जनता के द्वारा चुना गया शासन लोकतंत्र कहलाता है। लोकतंत्र में सभी को समान अधिकार प्राप्त है। लोकतन्त्र शब्द का प्रयोग राजनीतिक सन्दर्भ में किया जाता है, किन्तु लोकतन्त्र का सिद्धान्त दूसरे समूहों और संगठनों के लिये भी संगत है। एक अच्छा लोकतंत्र वह है। जिसमें राजनीतिक और सामाजिक न्याय के साथ-साथ प्रणाली लोगों को सामाजिक राजनीति तथा धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करती है।
लोकतंत्र की परिभाषा?
लोकतंत्र जनता का जनता के द्वारा तथा जनता के लिए शासन है। लोकतंत्र में ऐसी व्यवस्था रहती है कि जनता अपनी मर्जी से विधायक चुन सकती है। लोकतंत्र एक प्रकार की शासन व्यवस्था है जिसमें सभी व्यक्ति को समान अधिकार होता है।
अब्राहम लिंकन के अनुसार,
लोकतंत्र की आवश्यकता –
लोकतंत्र मात्र एक ऐसी कार्यप्रणाली है। जिसके द्वारा छोटे समूहों में से एक जनता के न्युनतकम अतिरिक्त समर्थन से शासन करता है। अभिजन वर्गों- राजनीतिक दलों, नेताओं, बड़े व्यापारी घरानों के कार्यपालकों, स्वैच्छिक संगठनों के नेताओं और यहां तक कि श्रमिक संगठनों के बीच मतैक्य आवश्यक है, ताकि लोकतंत्र की आधारभूत कार्यप्रणाली को गैर जिम्मदार नेताओं से बचाया जा सके।
लोकतंत्र राज्य का एक स्वरूप है। और वर्ग-विभाजित समाज में सरकार अधिनायकवादी और लोकतांत्रिक दोनों होती है। यह एक वर्ग के लिए लोकतंत्र है। इसलिए उसे सत्ता से बेदखलकर समाजवादी लोकतंत्र को स्थापित करना आवश्यक है।
इन्हें भी पढ़ें:- लोकतंत्र (Democracy) की कमियां क्या है?
लोकतंत्र के कितने प्रकार होते है?
लोकतंत्र के दो प्रकार होते हैं-
- प्रतिनिधि लोकतंत्र
- प्रत्यक्ष लोकतंत्र
प्रतिनिधि लोकतंत्र क्या है?
किसी जिले या संसदीय क्षेत्र से चुने जाते हैं या कई समानुपातिक व्यवस्थाओं में सभी मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। कुछ देशों में मिश्रित व्यवस्था प्रयुक्त प्रयुक्त होती है। लेकिन जनता के हित में कार्य करने की नीतियाँ प्रतिनिधि स्वयं तय करते हैं।
प्रत्यक्ष लोकतंत्र क्या है?
प्रत्यक्ष लोकतंत्र में सभी नागरिक सारे महत्वपूर्ण नीतिगत फैसलों पर मतदान करते हैं सभी प्रत्यक्ष लोकतंत्र छोटे समुदाय या नगर राष्ट्रों में है। प्रत्यक्ष लोकतंत्र में लोग प्रत्यक्ष रुप से वोट देते हैं वह अपना प्रतिनिधित्व चुनते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:- लोकतंत्र कितने प्रकार का होता है? | (How many types of democracy are there)