कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था ( Economy) का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है क्योंकि यह कुल सकल घरेलू उत्पाद ( Gross Domestic Product ) में लगभग 17% का योगदान देता है और 60% से अधिक आबादी को रोजगार (employment) प्रदान करता है। पिछले कुछ दशकों में भारतीय कृषि ने प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की है।

भारतीय अर्थव्यवस्था में कृषि का महत्व | Krishi ka mahatva
राष्ट्रीय आय का मुख्य स्रोत –
भारत की राष्ट्रीय आय ( National income ) का सर्वाधिक अंश कृषि से सम्बद्ध व्यवस्थाओं से ही प्राप्त होता है। भारत की कुल आय में कृषि क्षेत्र का योगदान लगभग 19.7 % है।
जीविका का मुख्य साधन –
हमारे देश में कार्यशील जनसंख्या का 67.8 % भाग कृषि से आजीविका प्राप्त करता है। देश की कुल जनसंख्या का 78.3 % भाग गाँवों में रहता है और गाँवों का मुख्य व्यवसाय कृषि है।
खाद्यान्नों की पूर्ति का प्रमुख स्रोत –
देश की जनसंख्या को अपना भरण – पोषण करने के लिए खाद्य सामग्री की आवश्यकता होती है जो मुख्यत : कृषि से ही उपलब्ध होती है।
सर्वाधिक भूपि उपयोग –
कृषि में देश के भूमि – क्षेत्र का सर्वाधिक भाग प्रयोग किया जाता है। उपलब्ध आँकड़ों के अनुसार कुल भूमि क्षेत्रफल के 43.5 % भाग में खेती की जाती है।
औद्योगिक कच्चे माल की पूर्ति का साधन –
देश के अनेक महत्त्वपूर्ण उद्योग ; जैसे – सूती वस्त्र , चीनी , जूट , वनस्पति तेल , चाय व कॉफी आदि के उद्योग ; कृषि पर ही निर्भर हैं।
इन्हें भी पढ़ें: रोपण कृषि क्या है? रोपण कृषि की विशेषताएं?
पशुपालन में सहायक-
हमारे किसान पशुपालन कार्य एक सहायक धन्धे के रूप में करते हैं। वास्तव में कृषि तथा पशुपालन उद्योग एक – दूसरे के पूरक तथा सहायक व्यवसाय हैं।
हमारे निर्यात का मुख्य आधार –
हमारे निर्यातों का अधिकांश भाग कृषि से ही प्राप्त होता है। कृषि उत्पादों में चाय , जूट , लाख , शक्कर , ऊन , रुई , मसाले , तिलहन आदि प्रमुख हैं।
केन्द्र तथा राज्य सरकारों की आय का प्रमुख साधन –
कृषि राजस्व का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है। कृषि वस्तुओं के निर्यात कर से आय प्राप्त होती है। केन्द्रीय सरकार के उत्पाद शुल्कों का एक बहुत बड़ा भाग चाय , तम्बाकू , तिलहन आदि से प्राप्त होता है।
आन्तरिक व्यापार का आधार –
देश के आन्तरिक व्यापार में भी कृषि का महत्त्वपूर्ण योगदान है और कृषि क्षेत्र में होने वाले प्रत्येक परिवर्तन का प्रभाव आन्तरिक व्यापार पर पड़ता है।
परिवहन के विकास में सहायक –
कृषि उत्पादन परिवहन के विकास में सहायक रहा है।खराब फसल वाले वर्ष में रेल व सड़क परिवहन आदि सभी साधनों को आय घट जाती है , जबकि अच्छी फसल वाले वर्ष में इन साधनों की आय में पर्याप्त वृद्धि हो जाती है।
इन्हें भी पढ़ें: पदोन्नति का अर्थ | परिभाषा | गुण | सिद्धांत?
प्रश्न ओर अत्तर (FAQ)
भारत की अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान क्या है?
कृषि राजस्व का एक महत्त्वपूर्ण स्रोत है। कृषि वस्तुओं के निर्यात कर से आय प्राप्त होती है। केन्द्रीय सरकार के उत्पाद शुल्कों का एक बहुत बड़ा भाग चाय , तम्बाकू , तिलहन आदि से प्राप्त होता है।
हमारी अर्थव्यवस्था में कृषि का क्या महत्व है?
कृषि आर्थिक वृद्धि और विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाती है। भोजन के प्रदाता के रूप में यह मानव अस्तित्व की आधारशिला है। औद्योगिक कच्चे माल के एक प्रस्तुतकर्ता के रूप में यह अर्थव्यवस्था के अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों में एक महत्वपूर्ण योगदानकर्ता है।