कोशिका, जीवन के आधारी एकक के रूप में
हमारी पृथ्वी विविध किस्म के जीवित जीवों (living organisms) द्वारा आवासित है, जो एक दूसरे से काफी भिन्न दिखाई देते हैं। ये जीवित जीव हैं, जीवाणु (bacteria), प्रोटिस्टा [protista- अमीबा (Amoeba), क्लैमाइडोमोनस (Chlamydomonas), फंजाई (fungi), पौधे (plants) और जंतु (animals)]। जीवित जीवों के शरीर कोशिकाएँ (cells) नामक अतिसूक्ष्म एककों या इकाइयों (microscopic units) के बने हुये हैं।
कोशिका की जीवविज्ञान में वही केन्द्रीय स्थिति होती है जो भौतिक विज्ञानों में परमाणुओं (atoms) की है। कोशिका (cell) जीवित जीवों की आधारभूत संरचनात्मक (basic structural) तथा प्रकार्यात्मक (functional) इकाई है।
लाल रुधिराणु अथवा रक्ताणु (Erythrocytes)

इन्हें हिंदी में लोहित कोशिकाएँ भी कहते हैं। ये बड़ी संख्या में होती हैं। वे उनमें हीमोग्लोबिन (haemoglobin) की उपस्थिति के कारण रंग में लाल होती हैं। वे देखने में गोल (circular), उभयावलत (biconcave), डिस्क की तरह (dise-like) होते हैं। वे केन्द्रकों के बिना होते हैं।
श्वेत रुधिराणु अथवा श्वेताणु (Leucocytes)

ये निम्नलिखित पाँच प्रकार के होते हैं:
- लसीकाणु (Lymphocytes)- ये रुधिराणुओं (RBCs) की तुलना में कम संख्या में होते हैं। ये RBCs से बड़े होते हैं और उनमें प्रत्येक में सुस्पष्ट केन्द्रक होता है।
- एक केन्द्रकाणु (Monocytes)- वे आकार में बड़े होते हैं। प्रत्येक में एक बड़ा वृक्काकार (kidney-shaped) केन्द्रक होता है।
- उदासीनरंजी (Neutrophils)- वे बड़ी संख्याओं में होते हैं। उनमें, प्रत्येक में एक सपालिक केन्द्रक (lobulated nucleus) होता है। इन कोशिकाओं का कोशिकाद्रव्य (cytoplasm) कणिकामय (granular) होता है।
- इओसिनरागी (Eosinophils)- उनमें प्रत्येक में एक द्विपालिक केन्द्रक (bilobed nucleus) होता है। रक्त या रुधिर में उनकी संख्या बढ़ जाने से इओसिनता (eosinophilia) नामक बीमारी हो जाती है।
- क्षारकरंजी (Basophils)- ये थोड़ी संख्या में होते हैं। प्रत्येक में अनियमितत: बहुरूपी केन्द्रक (irregularly polymorphic nucleus) होता है।
विम्वाणु (पट्टिकाणु ) [Thrombocytes (platelets)]
![जीवन की मूल इकाई : कोशिका (Unit of life : cell) 3 बिम्बाणु (पट्टिकाणु ) [Thrombocytes (platelets)]](https://i0.wp.com/hubstd.org/wp-content/uploads/2022/05/C5A34BC3-3456-489D-BD68-D057CFA1716A.jpeg?w=640&ssl=1)
वे आकार में छोटे होते हैं। वे ताराकृति/डिस्करूपी दिखाई देते हैं। वे रुधिर स्कंदन (blood clotting) में सहायता करते हैं।
कोशिका किसे कहते हैं ?
कोशिका जीवित जीवों की सबसे सूक्ष्म संरचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है।
RBC का पूर्ण नाम क्या है ?
Red blood Cells (लाल रक्त कणिकायें)
WBC का पूर्ण नाम क्या है ?
White blood Cells (सफ़ेद रक्त कणिकायें)