Hubstd.in

Big Study Platform

No ratings yet.

जनन क्या है? | जनन के प्रकार?

नमस्कार दोस्तों। मेरा नाम साक्षी है। और मैं आज आपको इस लेख के द्वारा यह जानकारी दूंगी कि जनन क्या है? और यह कितने प्रकार का होता है? और साथ ही आपको यह जानकारी भी दूंगी कि हम मनुष्य के लिए जनन क्यों इतना आवश्यक है। जो कि आपको निम्नलिखित लेख में देखने को मिलेगा।

जनन (Reproduction) क्या है?

जनन के द्वारा कोई भी जीव अर्थात (वनस्पतियां या प्राणी) अपने ही समान किसी भी दूसरे जीव को जन्म देकर अपनी जाति की वृद्धि करता है। तो जन्म देने की इस क्रिया को ही हम जनन (Reproduction) कहते हैं।

विभिन्न ऐसे तरीके हैं जिनसे की माता-पिता अर्थात (नर एवं मादा) एक जीव को जन्म दे सकते हैं तथा इन विभिन्न तरीकों को मुख्यतः दो वर्गों में बांटा गया है या विभाजित किया गया है। और ये दो तरीके आपको निम्नलिखित देखने को मिलेंगे

जनन क्या है  जनन के प्रकार
जनन क्या है जनन के प्रकार

जनन के दो प्रकार।

  1. अलैंगिक जनन (asexual reproduction)
  2. लैंगिक जनन (sexual reproduction)

अलैंगिक जनन (asexual reproduction)

अलैंगिक जनन में एक ही जनक की आवश्यकता होती है तथा अलैंगिक जनन के द्वारा उत्पन्न संतति (progeny) जनक के समान अर्थात समरूप होती है। और यह अलैंगिक जनन का एक मुख्य लक्षण भी है।

लैंगिक जनन (sexual reproduction)

लैंगिक जनन में दो जनक अर्थात नर एवं मादा की आवश्यकता होती है तथा लैंगिक जनन के द्वारा उत्पन्न संतति अपने जनक के समान ना होकर उसमें काफी विभिन्नताए पाई जाती हैं अर्थात हम कह सकते हैं कि उत्पन्न संतति अपने माता पिता के समान नहीं होती है। और यह लैंगिक जनन का एक मुख्य लक्षण भी है।

साथ ही हम आपको यहां पर यह जानकारी देंगे कि जनन प्रक्रिया मानव जाति के जीवन में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। तथा यह मानव जाति के लिए क्यों इतना लाभप्रद है।

जनन से मानव प्रजाति को लाभ

जनन प्रक्रिया के दौरान जनक एक नए संतति को उत्पन्न करता है तथा जिसके साथ-साथ मानव की जाती निरंतरता बनी रहती है । जिससे कि इस मानव सभ्यता में जीवो के जीवन का असित्व इस पृथ्वी पर बना रहता है। और यह प्रक्रिया यूं ही पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। ताकि मानव जाति के साथ साथ हमारा आसपास के पर्यावरण का संतुलन भी बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

downlaod app