Hubstd.in

Big Study Platform

  1. Home
  2. /
  3. Other
  4. /
  5. विद्युत फ्यूज क्या होता है? | विद्युत फ्यूज की संरचना?

विद्युत फ्यूज क्या होता है? | विद्युत फ्यूज की संरचना?

फ्यूज एक सुरक्षा उपकरण होता है। जो कि किसी भी उपकरण या सर्किट को किसी भी हानि से बचाने के लिए उपयोग मे लिया जाता है। यह मुख्य परिपथ के फेस वाले तार में सीरीज में लगाया जाता है। ये बहुत सारे प्रकार के होते है ओर अलग अलग रेटिंग के होते है।

विद्युत फ्यूज | Electric fuse

कभी-कभी घरों अथवा कारखानों में बिजली की डोरी के दोनों तार आपस में छू जाते हैं तो परिपथ शॉर्ट सर्किट हो जाता है। जिससे परिपथ का प्रतिरोध बहुत कम हो जाने से धारा का मान बढ़ जाता है और इससे इतनी उसमें उत्पन्न होती है कि विद्युत उपकरणों के जल जाने का बयां हो जाता है तथा परिपथ के तारों में आग भी लग सकती है। इस प्रकार के खतरों से बचने के लिए विभिन्न परिपत्रों की वायरिंग में फ्यूज तार लगाए जाते हैं।

विद्युत फ्यूज क्या होता है  विद्युत फ्यूज की संरचना
विद्युत फ्यूज क्या होता है विद्युत फ्यूज की संरचना

विद्युत फ्यूज की संरचना | Structure of Electrical Fuse

सामान्यत: विद्युत फ्यूज तार तांबा, टिन और शीशे के मिश्रण से बना हुआ एक छोटा सा तार होता है, जो कि चीनी मिट्टी के होल्डर पर लगे दो धात्विक टर्मिनलों के बीच खिंचा रहता है। इसका गलनाक तांबे की तुलना में बहुत कम होता है। जिस परिपथ की सुरक्षा करनी होती है, उसकी एक अथवा दोनों संयोजक तारों में श्रेणी क्रम में फ्यूज तार जोड़े जाते हैं।

मोटाई के अनुसार फ्यूज तार की एक निश्चित क्षमता होती हैं जिससे अधिक धारा प्रवाहित होने पर फ्यूज तार गर्म होकर पिघल जाता है। तार के पिघल जाने से विद्युत परिपथ टूट आता है और धारा बंद हो जाती है। धारा के बंद हो जाने से उपकरण अथवा परिपथ की खराबी का पता चल जाता है। इसे दूर करने तथा नया फ्यूज तार लगाने के बाद परिपथ मैं धारा को पुनः चालू कर लिया जाता है।

किसी बल्ब में बैटरी से द्वारा प्रवाहित करने पर, बल्ब की सुरक्षा के लिए फ्यूज तार के संयोजन को परिपथ आरेख में दिखाया गया है।

इलेक्ट्रिक फ्यूज क्या है

इलेक्ट्रिक फ्यूज एक इलेक्ट्रिक डिवाइस है जो इलेक्ट्रिक सर्किट में करंट के प्रवाह को बाधित करता है। यह अत्यधिक धारा के प्रवाह को रोकने के लिए एक सर्किट में स्थापित किया गया है। फ्यूज आमतौर पर तार का एक छोटा टुकड़ा होता है।

कौन सा बेहतर फ्यूज या एमसीबी है?

फ्यूज पर एमसीबी के कई फायदे हैं: एमसीबी फ्यूज की तुलना में करंट के प्रति अधिक संवेदनशील है। यह वर्तमान प्रवाह में किसी भी असामान्यता का पता लगाता है और स्वचालित रूप से विद्युत सर्किट को बंद कर देता है। एमसीबी के मामले में, विद्युत सर्किट के दोषपूर्ण क्षेत्र को आसानी से पहचाना जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *