Hubstd.in

Big Study Platform

  • Home
  • /
  • Other
  • /
  • भूतापीय ऊर्जा के फायदे और नुकसान | Bhu tapiya urja ke fayde nuksan
No ratings yet.

भूतापीय ऊर्जा के फायदे और नुकसान | Bhu tapiya urja ke fayde nuksan

भूतापीय ऊर्जा पृथ्वी के भीतर की ऊष्मा है। जियोथर्मल (Geothermal) शब्द ग्रीक शब्द जियो (पृथ्वी) और थर्म (गर्मी) से बना है। भूतापीय ऊर्जा एक अक्षय ऊर्जा स्रोत है (Geothermal energy is a renewable energy source) क्योंकि पृथ्वी के अंदर लगातार गर्मी पैदा होती है। लोग भू-तापीय ऊष्मा का उपयोग नहाने, इमारतों को गर्म करने और बिजली पैदा करने के लिए करते हैं।

भूतापीय ऊर्जा क्या है? | Bhu tapiya urja kise kahte hai

साधनों को जोड़कर (connecting the means) वस्तुएँ या सेवायें उत्पादित करते हैं। देशों के लिये इसका आशय है उपलब्ध संसाधनों जैसे कच्चे माल, श्रम, कौशल, मंहगे उपकरणों, भूमि, बौद्धिक सम्पत्ति, प्रबंधन क्षमता तथा वित्तीय पूंजी (Raw materials, labour, skills, expensive equipment, land, intellectual property, management capacity and financial capital) से अत्यधिक उत्पादन किस प्रकार किया जाये। सही चुनाव करके, कार्य के प्रत्येक घंटे के लिये अधिक उत्पादन तथा अधिक आय प्राप्त की जा सकती है।

भूतापीय ऊर्जा ( Geothermal energy ), वह ऊर्जा है जो पृथ्वी के अन्दर, जमीन की सतह से काफी नीचे या गहराई में (> 1000 मीटर) दबी हुई है‌। इसकी केवल ऊपरी पर्त, जिसकी गहराई 15 किमी. से 150 किमी. तक है, ही केवल ठोस है। इस पिघले हुए भाग तापक्रम 3000°C (डिग्री सेल्सियस) के लगभग है।

अतः सूर्य के समान यह पृथ्वी भी ऊष्मा ऊर्जा का एक बड़ा स्त्रोत है। पृथ्वी की ऊपरी पर्त कुचालक होने के कारण, अन्दर की गर्मी का आभास पूरे समय नहीं हो पाता परन्तु भू पृष्ठ को कई भागों में दरार आदि होने के कारण, पृथ्वी की ऊपरी परतों में व्याप्त जल अन्दर के ऊष्मा ऊर्जा को पाकर गर्म जल के स्त्रोत (Hot Springs) या भाप के रूप में बाहर निकलने लगता है।

इन्हें भी पढ़ें: ऊर्जा के प्रमुख स्रोत क्या है? | Urja ke pramukh srot kaun kaun se hain

भूतापीय ऊर्जा के फायदे और नुकसान Bhu tapiya urja ke fayde nuksan
भूतापीय ऊर्जा के फायदे और नुकसान Bhu tapiya urja ke fayde nuksan

भूतापीय ऊर्जा के लाभ (Advantages of Geothermal Energy)-

  • भूतापीय ऊर्जा के विविध (Versatile) उपयोग हैं‌।
  • जीवाश्म ईंधन या अन्य ईंधनों की तुलना में स्रोत सस्ता है।
  • भूतापीय ऊर्जा स्रोत परम्परागत या गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों की तुलना में सबसे ज्यादा शुद्ध ऊर्जा (Net Energy) देने वाला स्रोत है‌।
  • भूतापीय विद्युत संयंत्र का वार्षिक भार गुणक (Annual Load Factor) सबसे ज्यादा होता है। (85-90 प्रतिशत) जबकि जीवाश्म ईंधन या ताप विद्युत संयंत्र में यह करीब 45 से 50 प्रतिशत होता है।
  • भूतापीय ऊर्जा, परम्परागत ऊर्जा स्रोतों (Renewable) है जो लगभग लगातार मिलने वाला, ज्यादा ऊर्जा घनत्व वाला और आर्थिक रूप से लाभ वाला है। इसमें परम्परागत प्रौद्योगिकी का उपयोग होता है। यह सौर ऊर्जा के समान लगातार अक्षय ऊर्जा स्त्रोत है।

इन्हें भी पढ़ें: मौसम किसे कहते हैं? | What is weather in Hindi

भूतापीय ऊर्जा की हानियां (Disadvantages of Geothermal Energy)-

  • शक्ति उत्पादन की पूर्ण दक्षता (Overall Efficiency) का मान कम होता है, यह करीब 15 प्रतिशत होता है जबकि जीवाश्म ईंधन संयंत्रों के लिए इसका मान करीब 35 से 40 प्रतिशत होता है।
  • भू – तापीय स्रोत से पन तापीय जलाशय (Hydrothermal Reservoir) से ज्यादा मात्रा में भाप या गर्म जल निकालने से भूमि सतह धंस या बैठ (Surface Subsidence or Settlement) सकती है।
  • पृथ्वी में से जो भाप या गर्म जल निकलते हैं उसके साथ H , S, Co., H, और रडान (Radon) गैस भी निकलती है जो अगर वातावरण में पहुंच जाए तो वास्तव में संकट (Hazard) पैदा करेगी, प्रदूषण बढ़ जाएगा। इन गैसों को रासायनिक क्रियाओं से अलग करके फिर वातावरण में भाप या गर्म जल को जाने देते हैं।
  • बोरिंग या ड्रीजिंग विधि में आवाज या शोर बहुत ज्यादा होता है जिससे शोर प्रदूषण (Noise Pollution) होता है।
  • इस स्त्रोत से ऊर्जा दोहन में अधिक क्षेत्रफल वाले क्षेत्र की आवश्यकता होती है, क्योंकि ऊर्जा का बहुत भाग बेकार चला जाता है।

इन्हें भी पढ़ें: पारिस्थितिकी तंत्र क्या है? | संरचना | जैविक घटक

भूतापीय ऊर्जा के प्रश्न ओर अत्तर (FAQ)

भूतापीय ऊर्जा किसे कहते हैं

भूतापीय ऊर्जा पृथ्वी के अंदर मौजूद गर्म चट्टान से निकलने वाली ऊष्मा ऊर्जा है। पृथ्वी की सतह के नीचे कुछ गहराई पर चट्टानें बहुत, बहुत गर्म होती हैं। यह ऊष्मा रेडियोधर्मी पदार्थों के विखंडन से आती है जो इन चट्टानों में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं।

भूतापीय ऊर्जा का एक फायदा बताइए।

भूतापीय ऊर्जा स्रोत परम्परागत या गैर-परम्परागत ऊर्जा स्रोतों की तुलना में सबसे ज्यादा शुद्ध ऊर्जा (Net Energy) देने वाला स्रोत है‌।

भूतापीय ऊर्जा कैसे काम करती है?

भूतापीय विद्युत संयंत्र बिजली उत्पादन के लिए भाप का उपयोग करते हैं। भाप पृथ्वी की सतह से कुछ मील या उससे अधिक नीचे पाए जाने वाले गर्म पानी के जलाशयों से आती है। भाप एक टरबाइन को घुमाती है जो एक जनरेटर को सक्रिय करती है, जो बिजली पैदा करती है।

भूतापीय ऊर्जा क्या है और उदाहरण ?

भूतापीय ऊर्जा, ऊर्जा रूपांतरण का रूप जिसमें पृथ्वी के भीतर से ऊष्मा ऊर्जा को पकड़ा जाता है और खाना पकाने, स्नान करने, अंतरिक्ष को गर्म करने, विद्युत ऊर्जा उत्पादन और अन्य उपयोगों के लिए उपयोग किया जाता है। पृथ्वी के आंतरिक भाग से निकलने वाली गर्मी लावा प्रवाह, गीजर, फ्यूमरोल, हॉट स्प्रिंग्स और मिट्टी के बर्तन जैसी सतह की घटनाएं उत्पन्न करती है।

क्या भूतापीय ऊर्जा एक अच्छा विचार है?

विशेषज्ञों का कहना है कि भूतापीय ऊर्जा जीवाश्म ईंधन जलाने की तुलना में अधिक स्वच्छ, अधिक कुशल और अधिक लागत प्रभावी है, और यह विदेशी तेल पर हमारी निर्भरता को कम कर सकती है। भूतापीय ऊर्जा स्वच्छ है क्योंकि इसे जीवाश्म ईंधन को जलाए बिना उत्पन्न किया जा सकता है।

Read more – ऊर्जा प्रमुख स्रोतों का वर्णन कीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

downlaod app